फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्री राम महायज्ञ का आयोजन 7 से

Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बौरव्यास गांव में श्री राम महायज्ञ का आयोजन 7 जनवरी से किया जाएगा। यज्ञ संचालक संत शरण दास (मधुर जी) ने बताया कि श्री राम महायज्ञ 15 जनवरी तक चलेगा। 7 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकालकर यज्ञ का शुभारंभ होगा और 15 जनवरी को हवन-भंडारे के साथ समापन होगा। यज्ञ संचालक ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में कथा व्यास प्रवचन करेंगे और रात में रामलीला का मंचन होगा। शनिवार को वैदिक रीति से मुख्य यजमान ने यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण कर भगवान हनुमान को आमंत्रित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें