संतकबीरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित नौ बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मानदेय पर आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत एडीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि डीएम के अनुमोदन उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर चयनित हुई अभ्यर्थिनियों की अंतिम सूची संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं जिला कार्यक्रम कार्यालय पर चस्पा की गई है।