लोहरौली। विकासखंड बेलहर कला क्षेत्र के राजघाट से जंगल दशहर लोहरौली बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित पिपरी गांव में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए पानी भरे मार्ग पर धान की रोपाई की थी। विभाग ने जेसीबी लगाकर सड़क किनारे नाली की खोदाई का कार्य शुरू करा दिया है ताकि सड़क पर जमा पानी की निकासी हो सके और लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। नाली निर्माण का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद