फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ढोंढ में शुरू हुई विद्युत उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया

Sat, 05 Aug 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-50 गांवों के लोगों को बिजली की समस्या से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

- ऊर्जा मंत्री के पत्र के बाद तेज हुईं विद्युत निगम की गतिविधियां
- एसडीओ के नेतृत्व में भूमि का हुआ निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पूर्वी क्षेत्र मेंहदावल में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की उम्मीद जल्द ही पूरी होने की आस जग गई है। विधायक की पहल के बाद ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर विद्युत निगम सक्रिय हो गया है। शनिवार को ढोंढ गांव में विद्युत उपकेंद्र के लिए एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने जमीन का निरीक्षण किया। टीम ने ग्राम प्रधान से भी वार्ता की। साथ ही जल्द प्रस्ताव भेजने की बात कही।
शनिवार को एसडीओ विद्युत आशीष मिश्रा व अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ढोंढ गांव पहुंचे। सड़क के किनारे स्थित जमीन को देखा। उन्होंने जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही यहां पर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे लगभग 50 गांव के लोगों को बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

अभी विद्युत उपभोक्ता लो-वोल्टेज व अन्य प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पूर्व मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने जुलाई में ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर ढोंढ गांव में विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग की थी। ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर विद्युत उपकेंद्र बनाने का निर्देश दिया है। एसडीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि गांव में जाकर जमीन देखी गई है। प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



मेंहदावल विकासखंड के ढोंढ में विद्युत उप केंद्र की स्थापना के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र दिया था। ऊर्जा मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के लिए विद्युत वितरण खंड लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया है। उसके क्रम में शनिवार को विद्युत निगम की टीम ने ढोंढ में स्थल का निरीक्षण किया है। उम्मीद है जल्द ही पूर्वी क्षेत्र के लोगों का बेहतर विद्युत आपूर्ति का सपना साकार होगा। -अनिल त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें