फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार परिवारों को पुलिस ने बिखरने से बचाया

Sun, 28 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत चार परिवारों को बिखरने से बचाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी ने चार मामलों की सुनवाई की। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार ममता व संजय, रीना पासवान व रामवीर, नीलू व राजमणि, प्रतिमा व राजकुमार के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए तैयार कराया। उसके बाद दोनों पक्षों में सहमति से समझौता कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें