धनघटा। धनघटा पुलिस और नगर पंचायत हैसर बाजार के संयुक्त अभियान में रविवार को प्लास्टिक और कचरा साफ किया गया। इस मौके पर धनघटा पुलिस और नगर पंचायत के कर्मियों ने सफाई अभियान में योगदान दिया। धनघटा, हैसर बाजार, गागर गाड़ आदि सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक के कचरा को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया गया। सफाई कार्य में जुटे लोगों ने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें और न ही प्लास्टिक को सार्वजनिक स्थलों पर फेंकें। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव आदि ने सफाई कार्य में सहयोग किया।