संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत फरार चल रही एक वारंटी अभियुक्ता को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।जिले में वांछित और न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महुली पुलिस ने मझगांवा गांव में दबिश देकर वारंटी कांति देवी को गिरफ्तार किया। वह थाना महुली क्षेत्र के मझगांवा की रहने वाली है। पुलिस ने समस्त कार्रवाई करके उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संवादϯ