फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आजाद तिराहा और बैंक चौराहे की बदलेगी तस्वीर... चौड़ीकरण से जाम से मिलेगी राहत

Thu, 05 Sep 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने की पहल, लोनिवि व नगर पालिका को कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या दूर करने और चौराहों को आकर्षक लुक देने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर के आजाद चौक और बैंक चौराहा के चौड़ीकरण की तैयारी की जा रही है। कार्ययोजना बनाने के लिए डीएम ने लोक निर्माण विभाग और पालिका प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही इन चौराहों की तस्वीर बदली नजर आएगी।
शहर के आजाद चौक व बैंक चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था आए दिन बिगड़ रही है। यहां जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने इन चौराहों के चौड़ीकरण की पहल की है। साथ ही लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका प्रशासन को चौड़ीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चौराहों को आकर्षक लुक दिया जाएगा।
विज्ञापन

00000000000000000000
चौराहा संकरा होने से झेलनी पड़ रही परेशानी
शहर के आजाद चौक और बैंक चौराहा पर काफी कम जगह है। जिसके कारण वाहनों के गुजरने के दौरान लोग जाम में फंस जाते हैं। साथ ही संकरा होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। यही नहीं आसपास के दुकानों के सामने लोग वाहन भी खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। शहर निवासी चंद्रप्रकाश, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि दोनों चौराहों का चौड़ीकरण जरूरी है।
विज्ञापन

00000000000000000000
कोट
शहर के आजाद चौराहा और बैंक चौराहा पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में इन दोनों चौराहों के चौड़ीकरण के लिए लोनिवि और नगर पालिका प्रशासन को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी और चौराहा आकर्षक लुक में नजर आएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें