फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रतिमा लेने गए शख्स से मारपीट

Tue, 29 Oct 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। क्षेत्र के बघौली में प्रतिमा लेने गए एक शख्स के साथ मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित नितिश निवासी मैलानी ने अपने शिकायत में बताया कि वह बालूशासन बघौली 28 अक्तूबर को माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा लेने गया था। जहां पर समय शाम 06:00 बजे विपक्षी दीपक राय, शिवम राय, अश्वनी राय, अजय राय निवासी बालूशासन उनको अनायास गाली देते हुए मारने पीटने लगे। बचाव में आए साथ गए लोगों को भी काफी मारे-पीटे और जान-माल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें