संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की बहन को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके संबंध में पीड़ित ने थाना पर केस दर्ज कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद