फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधर में लटके पानी टंकी निर्माण का सुलह-समझौते से हुआ समाधान

Wed, 14 Aug 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवबखरी में एक वर्ष से चल रहे पानी टंकी निर्माण के लिए जमीनी विवाद का समाधान बुधवार को राजस्व व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गांव वाले की रजामंदी से किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों को स्वच्छ शुद्ध जल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पानी टंकी निर्माण व पाइप लाइन बिछा कर घर-घर पानी सप्लाई करना है। इसी क्रम में ब्लाॅक क्षेत्र ग्राम पंचायत शिव बखरी में जल निगम की ओर से राजस्व विभाग के निर्देश पर जो जमीन चिह्नित की गई। उस जमीन को लेकर दलित बस्ती के लोगों ने आपत्ति करते हुए कहा कि इस जमीन पर आंबेडकर जयंती मनाई जाती है। विवाद का मामला जब राजस्व विभाग में पहुंचा तब तहसील के आला अधिकारियों के निर्देश मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ हल्का लेखपाल पूरी जमीन की पैमाइश की गई। मौके पर लगभग 20 विस्वा जमीन पाई गई।
दलित बस्ती व गांव के अन्य लोगों की रजामंदी पर आधे जमीन में पानी की टंकी निर्माण व आधे जमीन पर आंबेडकर पार्क के लिए छोड़ने पर पानी टंकी का निर्माण का समाधान निकाला गया। इस मौके पर जेई प्रमोद सिंह, हल्का लेखपाल इम्तियाज अहमद, लवकेश, धनंजय, हरिकेश, सुनील सिंह, अनिल कुमार, राम मिलन, सुरेश यादव, महेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें