फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 28 May 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने हत्यारोपी शैलेष पुत्र स्वर्गीय लखराज निवासी ग्राम रामपुर दक्षिणी थाना धनघटा को मदरहिया जिगिना चौराहे से गिरफ्तार किया।
27 मई को थाना धनघटा क्षेत्र के गांव जिगिना (शीतलपुरा) निवासिनी शोभना देवी पत्नी रामजीव ने थाना धनघटा पर सूचना दिया कि उनकी पुत्री कुसुम की शादी साल 2005 में शैलेष पुत्र लखराज निवासी रामपुर दक्षिण के साथ हुई थी। कुछ समय बाद शैलेष का चक्कर एक अन्य महिला से चलने लगा। 24 मई को शैलेष कुसुम की हत्या कर कमरे में बंद कर भाग गया। थाना धनघटा में केस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में वांछित को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें