विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विजयनंदन के नेतृत्व में दो दिनों से चल रहा उपवास कार्यक्रम में बैठे कर्मचारियों को शुक्रवार को अधिशासी अभियंता ने अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री रामउजागिर पाठक ने कहा कि चार संविदा कर्मी बिना किसी कारण के निकाल दिए गए है। उन्हें काम पर रखा जाए। संविदा विद्युत कर्मियों के बकाया मानदेय व बोनस देने की व्यवस्था दीपावली से पहले की जाए। समूचे जनपद में संविदा विद्युत कर्मी सीमित संसाधनों के साथ विद्युत व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जूझ रहे हैं। संविदा कर्मियों के सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। दुर्घटना की स्थिति में कोई अधिकारी परिजनों की सुधि नहीं ले रहा है। इस समस्याओं पर विभागीय अधिकारियों को कदम उठाना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि यदि दीपावली से पहले उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे फिर से धरना पर बैठेंगे। एक्सईएन सुबोध कुमार ने कहा कि विद्युत संविदा कर्मियों की समस्याओं को सुना गया है। उनके बकाया मानदेय के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है। जैसे से धन का आवंटन होगा विद्युत कर्मियों को वितरित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर वशिष्ठ मुनि मौर्य, सुभाष चंद, ज्ञानेश कुमार, श्रीकांत शुक्ल, विनोद कुमार, अमिकेश्वर यादव, अजय, अब्दुल हसन, ईश्वरचंद, अनिल कुमार, नागेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, शिवदास, सुलतान अली, रामहित, आदित्य पाठक, सतीश कुमार, गोरखनाथ, राममूर्ति, मोती, कमरे आलम, परमात्मा प्रसाद, उमाशंकर, लालचंद, फूलचंद, बलिराम, संतलाल, मुकेश सिंह, अखिलेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।