संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पंडित गांव निवासी संजना ने बेटी की तलाश व केस दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार सितंबर वर्ष 2024 में उसके नाम की जमीन को लेकर पति इंद्रेश, ससुर व सास से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने मायके जमुहट आ गई और तभी से अपने मायके में रह रही थी। 21 जून को बेटे अमन का जन्मदिन घर के लोगों ने मनाया था। उसी दिन के बाद से उनकी बेटी करुणानिधि का कोई हाल नहीं मिल रहा है। पति को फोन करके जब वह बेटी के बारे में पुछी तो बताया कि वह कहीं चली गई है और परिवार के लोग ढूंढ़ रहे हैं। वह 18 अगस्त को ससुर के पास जाकर पूछताछ की तो ससुर ने कई रिश्तेदारों के सामने बेटी के फांसी लगाने की सूचना दी। कारण पूछने पर वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगे और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। संवाद