फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाते में आई रकम लौटाई, लोगों ने की सराहना

Sat, 24 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार निवासी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री राम अजोर कसौधन ने नैतिकता की मिसाल पेश की है। 22 जनवरी की शाम को प्रदीप यादव नामक व्यक्ति ने किसी संबंधी को खाते से 60 हजार रुपये भेजने के दौरान गलती से रकम व्यापारी राम अजोर कसौधन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। इससे प्रदीप यादव काफी परेशान हो गए। इसकी जानकारी राम अजोर कसौधन को हुई तो उन्होंने प्रदीप यादव को आश्वस्त किया कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। अगले दिन सुबह प्रदीप यादव को फोन कर रामअजोर कसौधन ने बैंक बुलाया। बैंक खाता चेक किया और प्रदीप यादव को उनकी पूरी रकम चेक के माध्यम से उनके खाते में वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें