फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों की हुई सराहना

Fri, 13 Oct 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे। अपूर्वा इंंटर काॅलेज उमिला में बृहस्पतिवार को विज्ञान व प्रौद्याेगिकी मंत्रालय के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें तरह-तरह के माॅडल प्रस्तुत किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं में विज्ञान का ज्ञान बढ़ाने के लिए बस में लगे मॉडल भाप का इंजन, वर्षा जल संग्रहण, चंद्रयान सोलर, स्ट्रीट लाइट, आर्यभट्ट का कृत्रिम उपग्रह, सेटेलाइट, इंद्रधनुष, पवन चक्की, गर्म हवा का गुब्बारा आदि उपकरणों के प्रदर्शनी लगी थी। प्रधानाचार्य डाॅ. जेएन पांडेय ने कहाकि विज्ञान का ज्ञान संपूर्ण मानव जाति के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान का ज्ञान बढेगा और देश का विकास होगा। इससे पूर्व अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों के बनाए मॉडल की सराहना की। इस अवसर पर जगतराम, अंबरीश मिश्रा, पवन पांडेय, अंकुर राय, देवेंद्र, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें