संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा के पास बाइक के पहिये में साड़ी फंस जाने से एक महिला और नवजात घायल हो गया। संयोग से उसी दौरान गुजरे धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने गाड़ी रोक दी और घायल महिला और नवजात को निकट के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।
विधायक ने बताया कि घटरम्हा निवासी महिला की साड़ी बाइक में फंस गई। महिला की गोद में बच्चा भी था। हादसे में मां- बेटी घायल हो गईं। दोनों को पायलपार स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया और इलाज कराया। विधायक ने बताया कि निजी चिकित्सालय के डॉक्टर उन्हें अपरिचित समझ कर इलाज करने के लिए जिला चिकित्सालय भेज रहे थे। घायल मां-बेटे का उपचार करने के लिए डॉक्टर को समझाया, तब जाकर उपचार हुआ।