फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधान सभा क्षेत्र के हुजुरा सुहाव व विगरा अव्वल में रविवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में नरेेंद्र मोदी के नेतृत्व के चल रही सरकार के नौ साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाई और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को सीधे मिल रहा है। किसान सम्मान निधि, नि:शुल्क गैस कलेक्शन, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास सहित तमाम योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। दुनियां में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इन्हीं उपलब्धियों के बदौलत 2024 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राम नयन शर्मा, सोनू गौड़, संतराम वरुण, पुरुषोत्तम गुप्ता,रमिंदर चौधरी, नंदू तिवारी, महमूद चौधरी, कन्हैया लाल यादव, दूधनाथ, विष्णु सिंह, अब्दुल बारी, शिव पूजन चौधरी, अर्जुन प्रसाद, अर्जुन मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें