फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दस दिवसीय प्रशिक्षण का विधायक ने किया उद्घाटन

Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत होजरी उत्पाद में 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने किया। प्रशिक्षण का आयोजन 25 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें 175 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में हस्तशिल्प लघु उद्यम विशिष्ट उत्पाद हैं। जिनकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी जनपदों के विशिष्ट उत्पाद काे चिह्नित करते हुए उनको सुविधा व सहायता दिए जाने के लिए ओडीओपी योजना लागू की गई है। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा , संयोजक ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें