फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर गिरकर तड़पता रहा शख्स... नहीं जागी किसी की संवेदना

Sat, 13 Jul 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा नेता और पुलिस ने घायल को भिजवाया अस्पताल
विज्ञापन




धनघटा। शनिवार के शाम धनघटा के भीड़ भाड़ वाले इलाके धनघटा उमरिया बाजार मार्ग पर पीएनबी बैंक के सामने एक 50 वर्षीय शख्स अज्ञात कारणों से सड़क पर गिरकर घंटों तड़पता रहा। लोग तमाशाबीन बन रहे। भाजपा नेता ने पुलिस के सहयोग से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भिजवाया।

धनघटा चौक से उमरिया बाजार की तरफ 50 वर्ष व्यक्ति पैदल गांव धनघटा गांव की ओर जा रहा था। जब वह पंजाब नेशनल बैंक के शाखा के सामने पहुंचा तो अज्ञात कारणों से सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। करीब दो घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। कई लोग उसके अगल-बगल से होकर गुजर रहे थे। लेकिन किसी की संवेदना नहीं जागी कि उसे अस्पताल भिजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय भाजपा नेता प्रदीप कुमार अग्रहरि पहुंचे और 108 नंबर पर फोन करके अस्पताल भिजवाने का प्रयास करने लगे। इसी समय थाने से एक सिपाही और एक होमगार्ड पहुंचकर उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें