फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजेश निवासी सिरजम थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को कलक्ट्रेट तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, पीड़िता ने 27 दिसंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें