संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के बीच बुधवार को दो सांड़ों की लड़ाई में 15 मिनट तक सड़क जाम गई थी। दुकानदार लड़ते हुए सांड़ों पर पानी भी फेंक रहे थे, लेकिन उनमें कोई भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा था। इस कारण शहर के मुख्य मार्ग उसका-तेतरी बाजार रोड पर सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के सख्त निर्देश के बावजूद भी दो सांड़ लड़ने लगे तो लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया। देर शाम लोग घर से बाजार के लिए निकले थे, लेकिन वे सांड़ों की लड़ाई में फंस गए। इस दौरान कुछ लोग जोखिम उठाकर बचकर निकले तो कुछ ठहर गए थे।