संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष समेत पांच दरोगा के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। बखिरा थाने के एसएसआई हरिकेश भारती को धर्मसिंहवा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धर्मसिंहवा के थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। बखिरा थाने पर तैनात दारोगा राजेश सिंह को वहीं पर एसएसआई बनाया गया है। विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइंस से धनघटा तथा ओमप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन्स से बखिरा थाने पर भेजा गया है। संवाद