पौली में कृषक उत्पादों का निरीक्षण करते कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ वि
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री 10,000 कृषक उत्पादक संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत खराब प्रदर्शन करने वाले कृषक उत्पादक संगठनों के पुनर्जागरण और संवर्धन के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विक्रांत सिंह ने शुक्रवार को तीन संगठनों का निरीक्षण किया। नाथनगर ब्लॉक की गजपुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का परिणाम अपेक्षित नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कृषक उत्पादक कंपनी खाद, बीज, दवा का व्यवसाय करती थी। किन्हीं कारणों से लाभ न होने से उसे बंद किया गया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस एफपीओ को हर हाल में सुदृढ़ बनाते हुए इस कम्पनी से जुड़े किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के सहयोग से दृढ़ संकल्पित है। इस विषय में डॉ. विक्रांत सिंह ने उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह के साथ बैठक की। पौली ब्लॉक में पौली फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी पारा हरगोविंद एवं नंदन क्रंदन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ग्राम पटखौली का निरीक्षण किया गया।