संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत बुजुर्गवार और सेवइपार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंशन और आवास न मिलने की मुद्दा छाया रहा।
बुजुर्गवार में चौपाल की अध्यक्षता एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने किया और समस्या सुनीं। ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन ,राशन कार्ड ,नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि की समस्या उठाई। इस चौपाल में कुल 18 मामले आए, जिसमें से 12 का निस्तारण किया गया। गांव निवासी अनूप, गणेश, प्रभुनाथ, अखिलेश, बलराम, फूलचंद, रामचंद्र ने बताया कि हम लोगों का सम्मान निधि नहीं आ रही है।
इसके बाद एक बजे सेवइपार में चौपाल लगाई गई। जिसमें एडीओ पंचायत ने गांव में ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत में कुल 22 मामले आए, जिसमें 12 लोगों के मामले का निस्तारण कराया गया। शेष के लिए सुझाव दिए गए। इस मौके पर संतोष मिश्रा, राजेश यादव, अलाउद्दीन, रमेश यादव अखिलेश, कृष्ण चंद्र यादव, सुनील यादव,श्रवण आदि मौजूद रहे।
मोलनापुर प्रतिनिधि के अनुसार खलीलाबाद ब्लॉक के टुंगपार गांव के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने पेंशन, सरकारी आवास, शौचालय, इंडिया मार्का हैंडपंप का मुद्दा उठाया। ग्रामीण ज्ञानधर पांडेय, पप्पू पांडेय, दरोगा पांडेय राम मिलन, दिलीप सिंह, सुधीर आदि ने आवास, शौचालय और पेंशन की सूची में नाम न होने की बात कही।
इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण संदीप चौधरी, सचिव कमलेश पति त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह, अर्जुन यादव, प्रदुमन कुमार, प्रमोद कुमार, हरगोविंद आदि मौजूद रहे।