पौली के ग्राम पंचायत धौरहरा और परसरहर में चौपाल लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। गांव की समस्या गांव में समाधान कराने के लिए शुक्रवार विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत धौरहरा और परसरहर में चौपाल लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने किसान सम्मान
निधि, पेंशन, राशन कार्ड आदि की समस्याओं को उठाया।
धौरहरा में ग्राम पंचायत की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी दलसिंगार यादव ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड ,नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया, जिसका निस्तारण मौके पर ही कराने का प्रयास किया गया। चौपाल में कुल 15 मामले आए। जिसमें गांव निवासी शिवकुमार, महेश, जितेंद्र लल्लन प्रसाद यादव ने किसान सम्मान निधि न आने की बात कहीं। इस दौरान मौके पर ही 12 मामले का निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार परसहर में ग्राम पंचायत के चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव ने गांव में ग्रामीणों को चौपाल संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत में कुल 20 मामले आए, जिसमें ज्यादा सम्मान निधि और पेंशन की रही। 15 लोगों के मामले का निस्तारण मौके पर कराया गया। शेष के लिए सुझाव दिए। चौपाल में अश्वनी कुमार गौतम, राजेश यादव, उदयराज अग्रहरी, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।