डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारूम और प्राथमिक विद्यालय बनैला का 2, 25 पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय परिसर में काफी गंदगी भी थी। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है।