फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी और गबन के आरोपी दंपती के घर की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी और गबन के आरोपी दंपती के घर की होगी कुर्की
विज्ञापन

- कोर्ट ने 82 सीआरपीसी के तहत आरोपियों के घर नोटिस चस्पा कराए जाने का दिया आदेश
30 अक्तूबर तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो हो जाएगी कुर्की की कार्रवाई
बेलहर। जालसाजी और गबन के फरार चल रहे आरोपी दंपती के घर की कुर्की होगी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी दंपती के घर पर 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेलहर थाने के एसएसआई हरेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के गनवरिया में भूमिका फाइनेंस नाम की कंपनी का कार्यालय संचालित होता था। जिसके डॉयरेक्टर सतीश मिश्रा और उनकी पत्नी रश्मी वंदना मिश्रा की देखरेख में कंपनी संचालित हो रही थी। इसमें लोगों का पैसा जमा कराया गया। वर्ष 2021 में गनविरया में कार्यालय बंद करके कंपनी के लोग भाग गए। गनवरिया सांथा निवासी गणेश आदि 13 लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पत्र कोर्ट में दिया। जिसमें आरोप मढ़ा कि कंपनी के लोग 75 लाख रुपये जमा कराकर हड़प लिए और कंपनी बंद करके भाग गए। कोर्ट के आदेश पर लखनऊ निवासी सतीश मिश्रा और उनकी पत्नी रश्मी वंदना मिश्रा के खिलाफ जालाजी और गबन का केस दर्ज हुआ। इस मामले में विवेचना करके आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया गया। आरोपी दंपती न तो कोर्ट में हाजिर हो रहे और न ही पुलिस की पकड़ में आ रहे है। कोर्ट ने आरोपी दंपती के घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरु करा दिया है। कोर्ट ने 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा कराए जाने का आदेश जारी कर दिया है। 30 अक्तूबर तक यदि आरोपी दंपती कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें