श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास की आरती उतारते हुए चतुर्वेदी परिवार के सदस्य। स्रोत - आ
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम भिटहा में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आखिरी दिन बृज मंडल की अद्भुत होली खेली गई। रंग बिरंगे फूल बरसाए गए। अंतिम दिन की कथा प्रारंभ करते हुए कथा व्यास त्रिभुवन दास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की हर एक लीला के पीछे वेद की हर ऋचाएं निहित हैं। जब भगवान श्री हरि ने ब्रजमंडल में अवतार लेने की पटकथा दोहराई तो स्वर्ग में अधिपत्य हासिल करने वाली सभी शक्तियों ने नर,गोपी, गाय और वनस्पति के रूप में वृंदावन की सभी गलियों में खुद को ईश्वर का सानिध्य पृथ्वी पर हासिल करने के लिए खुद को स्थापित कर लिया। मुख्य यजमान चंद्रावती देवी के सानिध्य में जनार्दन चतुर्वेदी, जय चौबे, डाॅ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी आदि ने व्यास पीठ की आरती उतारी। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, अपना दल एस के व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय, शरद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।