पौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रीठा महेश्वरपुर में बच्चों को ड्रेस वितरित करते शिक्षक।
पौली। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रीठा महेश्वरपुर में 20 बच्चों को प्रधानाध्यापक ने निजी खर्चे पर ड्रेस वितरित की। प्रधानाध्यापक इस्तेखार अहमद खान ने बताया कि विद्यालय में कुल 68 बच्चे पंजीकृत हैं। जिनमें 48 बच्चों के अभिभावक के खाता में विभाग के जरिए ड्रेस के लिए रकम भेजी गई थी। लेकिन इनमें 20 बच्चों के लिए ड्रेस का पैसा नहीं भेजा गया था। उनको ड्रेस खरीदने के लिए शासन से पैसा नहीं मिलने पर निजी तौर पर मदद दी गई है। इस मौके पर सहायक अध्यापक मोहम्मद मेराज, शिक्षामित्र दुर्गा प्रसाद यादव, उर्मिला देवी मौजूद रहे।