- बैंरग लौटी बारात, दोनों पक्षों के बीच हुआ सुलह-समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात आई बरात बगैर विवाह के वापस लौट गई। विवाह के दौरान दूल्हे को मिर्गी आने की बात बताई जा रही है। दोनों पक्षों में सुलह-समझौता करके लेनदेन वापस कर दिया।
गोरखपुर जिले के एक गांव से बृहस्पतिवार को धनघटा क्षेत्र के गांव में बारात आई थी। द्वार पूजा हुआ उसके बाद जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बरात के अधिकतर लोग भोजन के बाद चले भी गए थे। विवाह के मंडप में जब दूल्हा और दुल्हन बैठे थे उसी समय दूल्हा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घराती दूल्हे को मिर्गी आने की बात करके आपस में विचार-विमर्श करने लगे। इसी दौरान दुल्हन मंडप से उठी और शादी करने से इन्कार करती हुई कमरे में पहुंचकर रोने-बिलखने लगी। उसके बाद लड़की पक्न्ने शादी से इन्कार कर दिया। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हुआ और लेनदेन उसे वापस कर दिया गया।