फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबे-कुचले लोगों के उत्थान में लगी है सरकार : असीम अरुण

Sun, 19 Mar 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाबारी में जनजातीय धन्यवाद कार्यक्रम का आयाेजन किया गया
विज्ञापन


फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने शनिवार को यहां कहा कि प्रदेश की योगी सरकार समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
शहर के बनियाबारी स्थित मैरिज हाॅल में भाजपा के जनजातीय धन्यवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गोंड समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रह है। इसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन

शादी अनुदान योजना के साथ ही छात्रवृत्ति योजना के जरिए लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। भय मुक्त का माहौल बना है। इस दौरान विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, एमएलसी सुभाष यदुवंश, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह दीपू, सत्यपाल पाल, डॉ. कन्हैया गोंड, ब्रहमानंद, संत प्रसाद, संगीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
...
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया
समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने शनिवार की शाम को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही का निरीक्षण किया। यहां शिक्षिकाओं और छात्राओ से वार्ता कर उनकी समस्याएं पूछी। विद्यालय भवन की स्थिति जर्जर देख नाराज हुए और इसकी मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यदाई संस्था के पास बजट उपलब्ध नहीं है। कंप्यूटर लैब,टेबलेट लैब देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर एचआरपीजी कॉलेज गए,लेकिन प्रतियोगी छात्र और शिक्षक तब तक जा चुके थे। सिर्फ कोचिंग हाल देखा। इसके बाद राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास मड़या का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

...
आंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी की डीएम से शिकायत
मंत्री ने फोन पर डीएम संदीप कुमार से वार्ताकी। मंत्री ने डीएम को बताया कि शहर में स्थापित भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी है। इसकी सफाई कराई जाए। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद ईओ को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया और उसकी फोटो भेजने की बात कहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें