संतकबीरनगर। गोडा जनपद निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर ब्लैकमेलिंग का प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में बताया कि उसके बड़ी बहन की शादी कोतवाली क्षेत्र में हुई है। वह अपने बहन के घर मई 2024 में गई और एक सप्ताह तक अपने वहीं रही। इसी बीच जीजा के रिश्तेदार अंगद चौरसिया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। एक दिन वह जीजा के घर पर अकेली थी तो अंगद आया और पानी मांगा। दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह उसके चंगुल से बचकर भागी और अपने घर गोंडा चली गई। अब अंगद उसे ब्लैमेल कर रहा है।