फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटकने से हुई थी किशोरी की मौत

Fri, 30 Aug 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दो दिन पूर्व घर में लटका मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के ददरा गांव निवासी किशोरी की फंदे से लटकने से मौत हुई थी, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। इसकी पहचान प्रिया (17) पुत्री राममिलन गौड़ के रूप में हुई। वह पिता के साथ रहती थी।
विज्ञापन

ददरा गांव में किशोरी के मौत की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया था। एसओ आरके सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर घटना की जांच की। इसके बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के वजह से मौत होना पाया गया है। इसके बाद उसके परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें