फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ''देश का अन्नदाता है किसान''

Wed, 26 Jul 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबो​धित करते विधायक अनिल तिवारी।
विज्ञापन
-मेंहदावल ब्लाॅक परिसर में लगा एक दिवसीय किसान मेला
विज्ञापन

-किसान मेले का उद्घाटन विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के परिसर में बुधवार को किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान मेले का उद्घाटन विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया। विधायक ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। ऐसे में किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों के हितों की रक्षा करना एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक उत्थान करना है। किसान सम्मान निधि, कृषक बीमा, किसान कानून के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम सरकार कर रही है। किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत किसानों के खाते में सीधे धन भेजा जा रहा है। तकनीकी कारणों से या अन्य किसी कारण से जो किसान पात्रता के बाद भी सम्मान निधि से वंचित हैं, उन्हें किसान सम्मान निधि दिलाने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, अशोक कुमार मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कृषि कमल श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, दीप श्रीवास्तव, अभिनव वत्स, बृजेश कुमार यादव, देवेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें