फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट का विरोध करने पहुंचे परिवार से भी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलवनिया गांव में एक युवक के साथ मारपीट की शिकायत करने पहुंचे परिवार के साथ भी मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार सात सितंबर की शाम करीब सात बजे बच्चूलाल के बेटे अभिनव को गांव के नीरज और विपिन ने किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत करने बच्चूलाल परिजन के साथ आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां नीरज और विपिन ने बच्चूलाल, उनके बेटे विनय शर्मा, अभिनव, रोहित और पत्नी सूर्यमुखी के साथ मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बच्चूलाल ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें