फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले, 174 सड़कों की बदलेगी सूरत

Thu, 16 Mar 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इस बदहाल सड़क की होगी मरम्मत।
विज्ञापन
19 करोड़ की लागत से करीब 110 किलोमीटर मार्ग की होगी मरम्मत
विज्ञापन

निविदा प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल से काम शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गड्ढा युक्त सड़कों पर अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। जिले की 174 बदहाल सड़कों की मरम्मत 19 करोड़ रुपये से होगी। इसमें शहर की प्रमुख सड़क शूगर मिल से घटरम्हा-परशपुर समेत पांच मार्ग शामिल हैं। इनकी मरम्मत कराने की समय सीमा तीन माह तय की गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है 15 अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। बदहाल सड़कों की वजह से उड़ रही धूल की समस्या से निजात मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राकेश पांडेय ने बताया कि 174 मार्गों के नवीनीकरण का कार्य कराने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। करीब 110 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसमें शूगर मिल से घटरम्हा-परशपुर मार्ग, धनघटा-खलीलाबाद मार्ग से मैनसिर-मोलनापुर से पकरडीहा मार्ग, लोहरैया-औराडांड से डेबरी दुघरा मार्ग, मोहियापुल-घूरापाली से धुंध नहुनी मार्ग, धनघटा-खलीलाबाद मार्ग से भगता से हरिहरपुर मार्ग समेत 174 सड़कों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से साढ़े तीन किलोमीटर दूरी तक की सड़कों को मरम्मत की सूची में शामिल किया गया है। एक्सईएन ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के बाद यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। गांव से लेकर शहर तक की सड़कें चकाचक दिखेंगी। हालांकि, राहगीरों का कहना है कि जब-जब चालू वित्तीय वर्ष का समापन करीब आता है, तब-तब सड़कों का रंग-रोगन कर दिया जाता है। बरसात में फिर सड़कें जर्जर हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें