फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने पलट दी गुमटी, सो रहा युवक घायल

Sat, 21 Sep 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के धायपोखर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के धायपोखर गांव के पास शुक्रवार की आधी रात को गांव के कुछ मनबढ़ों ने एक गुमटी पलट दिया। जिसके चलते गुमटी में सो रहा युवक भी घायल हो गया। युवक को सीएचसी नाथनगर इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के धायपोखर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र महेंद्र कुमार गांव के उत्तर तरफ स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गुमटी मेें परचून की दुकान चलाते हैं। वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात में भी गुमटी में सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ लोग पहुंच कर गुमटी को गड्ढे में धकेल दिए। गुमटी पलटने से अमित घायल हो गया। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर पहुंचाया।
विज्ञापन

अमित के अनुसार घटना की लिखित सूचना महुली पुलिस को दे दी है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें