फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ के आदेश का असर, पंचायत भवन पर पहुंचे सचिव

Mon, 02 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर बीडीओ विवेकानन्द मिश्र ने शनिवार को आदेश जारी कर सभी सचिवों को ब्लाक मुख्यालय को छोड़कर संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर मौजूद रहकर ड्यूटी देने का निर्देश दिया था। इसका असर सोमवार को ब्लाॅक पर देखने को मिला। क्लस्टर के अनुसार सचिव गांव में मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार ब्लाक पर सचिवों को रात्रि विश्राम के लिए कमरा आवंटित हुआ है। जिसे सचिवों ने अपना ऑफिस बना लिया है। पूरे दिन प्रधान पहुंचकर विभागीय कार्य पूर्ण कराते थे। लेकिन इस दौरान विभागीय गोपनीयता भी भंग हो जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने सभी सचिवों के साथ बैठक किया। विकास योजना के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सोमवार से सभी सचिव ब्लाक को छोड़कर रोस्टर बना कर पंचायत भवन पर ड्यूटी करेंगे। इसका असर सोमवार को देखने को मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि संबंधित गांव के पंचायत भवन पर मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें