फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलाव पर चर्चा में चोरी की रोकथाम पर चर्चा

Sun, 04 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार की देर शाम को पुलिस टीम ने अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। चोरी की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में सदस्यों से चर्चा की गई। किसी गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। दिन में फेरी लगाने वालों और संदिग्ध रूप से रह रहे लोगों के बारे में जानकारी देने को कहा। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने घर, काॅलोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें