फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जोगाराजा से सिदाही दलित बस्ती तक जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के जोगाराजा ग्राम से सिदाही दलित बस्ती तक जाने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी पिच सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क की बदहाली को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध ने जिलाधिकारी से मरम्मत की मांग उठाई थी। उनकी मांग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 71 लाख रुपये से निविदा जारी कर दी गई है। 13 नवंबर को निविदा के अनुसार दो माह के अंदर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे लंबे समय से बदहाल सड़क की सूरत बदलने की संभावना बढ़ गई है। इस सूचना से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। पीडब्लूडी एक्सइएन आरके पांडेय ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें