फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंगुलुरु से कमा कर लौट रहे युवक की मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगुलुरु से कमा कर लौट रहे युवक की मिली लाश
विज्ञापन

रामपुर तिलहा का रहने वाला दीपक एक वर्ष पहले कमाने गया था
लोहरैया(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के डिहवा बाजार में शुक्रवार को सड़क के किनारे युवक की लाश मिली। सूचना के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। युवक की जेब में मिले कागजात से उसकी पहचान दीपक यादव निवासी रामपुर तिलहा के रूप में हुई। चार दिन पहले युवक बंगलुरु से कमा कर घर के लिए निकला था।
क्षेत्र के रामपुर तिलहा गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक यादव पुत्र राजबली यादव एक वर्ष पहले प्राइवेट नौकरी करने के लिए बंगुलुरु गया था। परिजनों ने बताया कि 18 दिसंबर को वह घर के लिए चला था। लखनऊ पहुंचने पर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह धनघटा क्षेत्र के डिहवा बाजार में दीपक की लाश मिली। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें