फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं हुई शव की शिनाख्त, पोस्टमार्टम में मिले थे चोट के निशान

Sun, 19 May 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मलोरना हाईवे के पास मिले शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के काफी प्रयास और 72 घंटे के इंतजार के बाद भी पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मलोरना के पास नौ मई को 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया था। पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे मलोरना के पास नौ मई को भदाह लिंक रोड से सटे पटरी पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखकर लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका। 72 घंटे तक पहचान न होने के बादे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की रिपोर्ट आई। पुलिस अधिकारियों की माने तो सिर में चोट किसी भी वजह से लग सकती है। हाईवे पर चलने के दौरान किसी वाहन की टक्कर या फिर हमलाकर करना हो सकता है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान से संबंधित कपड़ा, अंगूठ़ी आदि अन्य सामान को सुरक्षित रखवाकर सोशल मीडिया, डीसीआर एवं अन्य माध्यम से पहचान में प्रयास में जुटी हुई है।


हाईवे के किनारे नौ मई को मिले एक व्यक्ति के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत रिपोर्ट में आई है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें