संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जोरवा गांव में खड़ी फसल में केमिकल डालकर नष्ट करने का मामला आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पौहारी सिंह निवासी सरैया ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी माता फूलमती के नाम से जोरवा के रामलाल से जमीन बैनामा ली है। खारिज दाखिल हो गया है। उन्होंने उसमें जौ की बुआई की थी। विपक्षी यशोदानंद, गिरजाशंकर ने केमिकल का छिड़काव करके फसल नष्ट कर दिया। पूछने पर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडा व भाला-फरसा लेकर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। विपक्षी बहुत दबंग सरकस व मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं। वे कभी भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद