सिकरी में सहकारी समिति के जीणोद्वार के बाद खाद के लिए जुटे किसान-स्रोत ग्रामीण
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाॅक की साधन सहकारी समिति सिकरी 15 साल से बंद थी। जीर्णोद्धार के बाद बुधवार को जिला सहायक निबंधक अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन समिति किसानों में 350 बोरी खाद का वितरण भी किया गया। बता दें कि तीन नवंबर को सिकरी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। कहा था कि सिकरी न्याय पंचायत में किसान संसाधन सहकारी समिति सन 1986 से चल रही थी। 15 साल पहले जिला सहायक निबंधक एवं ब्लाॅक के अधिकारियों ने साजिश कर इस समिति को 5 से 6 किमी दूर सिरमोहनी समिति से जोड़ दिया था। इससे भवन जर्जर हो गया। ग्रामीणों न इस मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग की थी। संवाद