-कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर का मामला
-शिक्षकों से अभद्रता का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर की विद्यालय की रसोईया पर खाना बनाने में रूचि न लेने तथा शिक्षकों और छात्रों से अमर्यादित व्यवहार पर विद्यालय के शिक्षकों व प्रधान ने इसकी शिकायत बीईओ से की थी। शनिवार को बीईओ ज्ञानचंद मिश्र विद्यालय पर पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों ने आरोप लगाया कि रसोईया के जरिए विद्यालय में शिक्षकों से गाली-गालौज किया जाता है। स्वयं भोजन न बनाते हुए अन्य रसोईयों को भी ऐसा करने हेतु उकसाया जाता है। छात्रों के प्रति भी इनका व्यवहार असंतोषजनक है, जिससे बच्चों में भय का माहौल है।
बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने रसोईया को फटकार लगाते हुए भविष्य में इस प्रकार के व्यवहार की पुनरावृति होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद रसोईया ने लिखित तौर पर माफी मांगते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृति न होने की बात कही।