फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परसा उर्फ फिदाईपुर का सामुदायिक शौचालय बदहाल

Fri, 26 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
परसा उर्फ फिदाईपुर अव्यवस्था का शिकार सामुदायिक शौचालय- संवाद
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के परसा उर्फ फिदाईपुर में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय हाथी का दांत साबित हो रहा है। अव्यवस्था के कारण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। परसा उर्फ फिदाईपुर ग्राम पंचायत में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। अब तक बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया है। इसके कारण पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी की व्यवस्था न होने के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फेल साबित हो रही है। सामुदायिक शौचालय में ताला लटकता रहता है। विनोद, रमेश, गोविन्द, गोरख आदि ने विद्युत कनेक्शन कराकर वाटर सप्लाई सुविधा कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें