फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रंग की रोशनी से जगमगाएगा शहर

विज्ञापन
मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर लगा तिरंगा लाइट ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
तीन रंग की रोशनी से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों को तिरंगा मय बनाने में जुटी नगर पालिका
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लगाई गई तिरंगा लाइट
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद खासी तैयारी कर रही है। खलीलाबाद शहर को तिरंगा रोशनी से जगमगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए स्ट्रीट लाइटों को तिरंगा मय बनाने का कार्य चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर तिरंगा लाइटें भी लगाई जा रही हैं।
शहर में बैंक चौराहा व मेंहदावल बाईपास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर, मुखलिसपुर तिराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू, समय माता मंदिर के पास चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर तिरंगा लाइटें लगा दी गई हैं। मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटों को तिरंगा लाइटों में परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों पर बड़े खंभों पर तिरंगा लगाए जा रहे हैं, जो शहर में आने वालों के आकर्षण का केंद्र होंगे। इसका उद्घाटन 14 अगस्त को होगा। नगर पालिका के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत शहर को तिरंगा मय बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को पूरा शहर तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें