श्री गुरूतेग बहादुर की जयंती पर निकली प्रभात फेरी-स्रोत गुरूद्वारा
संतकबीरनगर। सिख धर्म के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस को लेकर शुक्रवार को भी शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी बैंक चौराहा, शुगर मिल क्रॉसिंग होते पालिका मार्केट पहुंची, जहां पर सरदार दलजीत सिंह व सरदार त्रिलोचन सिंह पिंटू ने निशान साहब पर माला पहनकर गुरु महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रभातफेरी में संगत द्वारा गुरु के शबद और गुरु के जयकारों से वातावरण को भक्ति मय हो गया। प्रभातफेरी वहां से चलकर गुरुद्वारा पहुंची और अरदास के बाद प्रभातफेरी का समापन हुआ। शनिवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर समय माता मंदिर होते राम जानकी मंदिर तक जाएगी और वापस गुरुद्वारा पहुंचेगी। प्रभातफेरी में सरदार परमजीत सिंह, मनजीत सिंह, गगनदीप सिंह, रविंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, राज सिंह, परविंदर सिंह, राजपाल सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत कौर, बलवंत कौर, राजेंद्र कौर, शरणजीत कौर, मनजीत कौर, कमलजीत कौर आदि शामिल रहे।