फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जाम से जूझता रहा शहर, परेशान रहे लोग

Mon, 20 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के बरदहिया बाजार में लगे जाम से परेशान रहे राहगीर। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छठ पूजा व बरदहिया बाजार के चलते रविवार को शहर जाम जूझता नजर आया। स्थिति यह रही कि मुखलिसपुर तिराहे से बरदहिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। यही स्थिति बरदहिया बाजार में भी रही। ग्राहकों की भीड़ के कारण दिनभर जाम लगा रहा। यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

छठ के पर्व को लेकर जहां बाजार में भीड़ रही और समय माता मंदिर के पास, पुरानी सब्जी मंडी, गोलाबाजार में भीड़ ज्यादा रही, वही बरदहिया बाजार की मंडी में ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। इसका असर शहर में यातायात व्यवस्था पर पड़ा। बरदहिया बाजार में जगह-जगह जाम के कारण लोग परेशान रहे, यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में पसीने छूट गए। बरदहिया बाजार के पास रहने वाले राधेश्याम ने बताया कि रविवार को कपड़ा की मंडी में खरीदारों की भीड़ आनी शुरू हो गई और दिन चढ़ने के साथ भीड़ इस कदर हो गई है कि आना-जाना मुश्किल हो गया। हालांकि, यातायात पुलिस के कर्मी जाम हटाने के लिए प्रयास करते नजर आए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल पाई। इसका कारण यह है कि बरदहिया बाजार में सड़क की पटरियों पर ही दुकानें लग रही है।

यातायात प्रभारी परमहंस ने कहा कि छठ पर्व व बरदहिया बाजार होने के कारण भीड़ ज्यादा हो गई थी, जिसके कारण जाम की समस्या आई। प्रयास कर जाम की खत्म कराया गया। इसके साथ ही बड़े वाहनों को प्रवेश शहर में रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें